गोंडा कटरा बाजार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई मैजापुर में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गरिमा भूषण अध्यक्ष आकांक्षा समिति व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा रही।मुख्य अतिथि ने क्षेत्र के 30 महिलाओं को सिलाई के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने कहा कि जो भी महिलाएं आज सिलाई सीखकर उसको आगे बढ़ाने की जरूरत है आप सभी महिलाएं इस चेन को आगे बढ़ाए।

एसडीएम ने कहा कि महिलाएं आज अपनी सिलाई के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं बलरामपुर फाउंडेशन लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है।इकाई प्रमुख संदीप अग्रवाल ने कहा कि मिल क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य के रही है हम लोगों ने अब तक क्षेत्र की 250 महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर सिलाई मशीन का वितरण किया है।इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी,उप महाप्रबंधक पी. के.प्रभात,सौरभ गुप्ता,बालेंद्र सिंह,संजय मिश्र,राज नारायण पाण्डेय,श्री प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।







