
बैंकों में कैश की किल्लत, खाली हाथ लौट रहे ग्राहक
गोंडा। शादी, विवाह और खेती बाड़ी के सीजन में ग्राहकों के लिए बैंक से पैसा निकालने में परेशानी हो रही है। कई किसानों और लोगों को बैंक से पैसा नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके काम प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को इंडियन बैंक की बभनजोत शाखा में आए ग्राहक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह तीन दिन से बैंक आ रहे हैं गेहूं की कटाई की जरूरत है लेकिन बैंक से पैसा नहीं मिल पा रहा है








